Class 10 MCQs for Hindi Poetry comprehension (पद्यांश) - CBSE Board

Class 10 MCQs for Hindi Poetry Comprehension - CBSE Board

Que1. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए। 5×1=5 Marks

निर्मल तेरा नीर, अमृत के सम उत्तम है,
शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है,
षटऋतुओं का विविध दृश्य युत अद्भुत क्रम है,
हरियाली फर्श नहीं मखमल से कम है,
शुचि-सुधा सींचता रात में, तुझ पर चंद्रप्रकाश है।
हे मातृभूमि, दिन में तरणि, करता तम का नाश है।
सुरभित, सुंदर सुखद सुमन तुझ पर खिलते हैं।
भाँति-भाँति के सरस, सुधोपम फल मिलते हैं,
औषधियाँ हैं प्राप्त एक से एक निराली,
खानें शोभित कहीं धातु वर रत्नों वाली,
जो आवश्यक होते हमें, मिलते सभी पदार्थ हैं।
हे मातृभूमि वसुधा, धरा, तेरे नाम यथार्थ हैं।

क्षमामयी, दयामयी है, तू क्षेममयी है,
सुधामयी, वात्सल्यमयी तू प्रेममयी है,
विभवशालिनी, विश्वपालिनी, दुखहर्त्री है,
हे शरणदायिनी देवि, तू करती सबका त्राण है।
हे मातृभूमि, संतान हम, तू जननी, तू प्राण है।




(1) पद्यांश में मातृभूमि की किस विशेषता का उल्लेख नहीं है?
(A) प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है।
(B) प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।
(C) माँ के समान पालन करने वाली है।
(D) शांति और सुखों की वर्षा करने वाली है।
उत्तर: (D) शांति और सुखों की वर्षा करने वाली है।
(2) शीतल-सुगंधित पवन व्यक्ति पर क्या प्रभाव डालता है?
(A) वह उसकी श्रम करने की क्षमता हर लेता है।
(B) वह उसे श्रम करने से रोक लेता है।
(C) वह उसे विश्राम करने पर विवश कर देता है।
(D) वह उसकी थकान को दूर भगा देता है।
उत्तर: (D) वह उसकी थकान को दूर भगा देता है।
(3) धरती की 'हरियाली' की तुलना किससे की गई है?
(A) कोमल-मखमली कपड़े से
(B) कोमल-समतल धरा से
(C) रंग-बिरंगे कपड़े से
(D) हरी-भरी धरा से
उत्तर: (A) कोमल-मखमली कपड़े से।
(4) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए:
कथन: धरती को जननी कहा गया है।
कारण : धरती से प्राप्त जल अमृत समान होता है।
(A) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
(B) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन कारण की सही व्याख्या है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर: (A) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
(5) 'दिन में तरणि, करता तम का नाश है।' इस पंक्ति का आशय है:
(A) यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं।
(B) यहाँ पड़ने वाली तेज रोशनी भीषण कष्ट का कारण है।
(C) मातृभूमि अपने तम का स्वयं ही नाश करती है।
(D) मातृभूमि किसी भी तरह के तम से पूर्णतः मुक्त है।
उत्तर: (A) यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं।



Click here for other paragraphs: